प्रमुख घरेलू शेयर बाजारों में आज मामूली बढत दर्ज हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 11 अंक बढकर 65 हजार 87 पर बन्द हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5 अंक की वृद्धि से 19 हजार तीन सौ सैतालीस पर पहुंच गया।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे कमजोर होकर एक डॉलर की तुलना में 82 रुपए 73 पैसे के स्तर पर बंद हुआ।
दिल्ली सरार्फा बाजार में सोने के भाव तीन सौ रूपये उछल कर 60 हजार सौ रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी चार सौ रूपये की तेजी से 77 हजार पांच सौ रूपये प्रति किलो के स्तर पर रही।