दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई, मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई, मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

मौसम विभाग ने आज यमुना नदी का जलस्‍तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार करने के कारण दिल्‍ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हुई लगातार वर्षा के कारण नदी के जलस्‍तर में काफी वृध्दि हुई है। नदी का जलस्‍तर आज सुबह 8 बजे 207.25 मीटर मापा गया।

कल हथनीकुंड बैराज से 3 लाख 59 हजार क्‍यूसेक पानी छोडा गया। इस कारण इसी क्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना बढ गई है। हथनीकुंड बैराज के सभी द्वार खुले होने के कारण अगले 72 घंटों में पानी दिल्‍ली तक पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हाईअलर्ट जारी किया है।

Related posts

Leave a Comment