दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को देखते हुए सभी स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि बच्चों को जहरीली हवा में सांस लेने से बचाना सर्वोपरि है इसलिए पढाई ऑनलाइन कक्षा से होगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। सभी कर्मचारियों को घर से ही काम करना होगा जिससे राष्ट्रीय राजधानी में गाड़ियों की आवाजाही में विशेष रूप से कमी आएगी। उन्होंने बताया कि 14 से 17 नवंबर तक तीन दिन के लिए निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गयी है क्योंकि मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार इस अवधि में प्रदूषण बहुत घातक होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति को देखते हुए राजधानी में लॉकडाउन लगाने के प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर रही है जिसे सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद न्यायालय के सामने रखा जाएगा।
Related posts
-
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है, जो... -
MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए आंकड़ा-आधारित... -
अहमदाबाद स्थित कंकरिया भारत का पहला वॉटर न्यूट्रल कोचिंग डिपो बना; इसने जल शुद्धिकरण के लिए पौधों का उपयोग करने की एक अद्भुत उपलब्धि अर्जित की
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर न्यूट्रल...