दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमण की चौथे व्यक्ति में पुष्टि, देश में मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या नौ हो गई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चौथे व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ पूरे देश में मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।

केंद्र सरकार ने इससे बचाव के लिए ‘क्या करें और क्या नहीं करें’ की सूची जारी की है। परामर्श में कहा गया है कि लंबे समय तक या बार बार संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने पर मंकीपॉक्स हो सकता है।

परामर्श सूची में सलाह दी गई है कि संक्रमण का फैलाव रोकने के लिये संक्रमित व्यक्ति को अलग थलग रखा जाना चाहिये। हाथों की सफाई के लिए साबुन या सैनिटाइजर के इस्तेमाल तथा मास्क और गलब्स के उपयोग की सलाह दी गयी है। संक्रमित व्यक्ति के साथ कपड़े, चादर और तौलिया जैसी चीजें साझा नहीं करने को भी कहा गया है।

केंद्र सरकार ने इस बीमारी पर नजर रखने और संक्रमण की रोकथाम के लिये कार्यदल भी गठित किया है।

Related posts

Leave a Comment