दिल्ली पुलिस ने ‘मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा’ को देखते हुए विशेष यातायात परामर्श जारी किया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि आज और कल शांति पथ और कौटिल्य मार्ग के आसपास, पटेल चौक के आसपास, गोल डाकखाना, ऑरबिंदो चौक, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, गुरुद्वारा रकाबगंज, मोतीलाल नेहरू प्लेस, मंडी हाउस, फिरोज शाह और अशोक रोड, राजा जी मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ और महादेव रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड तथा पटेल चौक के रास्तों पर अनावश्यक यात्रा से बचें। दिल्ली में दो दिवसीय मेगा कार्यक्रम के कारण, इंदिरा गांधी स्टेडियम बस पार्किंग, किसान घाट बस पार्किंग और रामलीला ग्राउंड बस पार्किंग को बसों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। वायु भवन, सेना भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, संसद भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट की तरफ कार्यालय वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का ही उपयोग करें।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...