दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कुल एक हजार तीन सौ 49 उम्मीदवार मैदान में हैं। कल नाम वापसी के अंतिम दिन 67 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। निगम के 250 वार्डों में चार दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।
इस बीच, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 42 केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। चिन्हित केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।