दिल्ली यातायात पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात के सुचारू प्रवाह और नियमन के लिए पूरे शहर में व्यापक व्यवस्था की है साथ ही कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।
आज एक प्रेसवार्ता में दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त एस एस यादव ने जानकारी दी कि 31 तारीख को रात आठ बजे से किसी भी वाहन को कनॉट प्लेस की ओर आने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस के भीतरी, मध्य तथा बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहनों को छोड़कर किसी भी तरह के अन्य वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। एस एस यादव ने बताया कि यातायात पुलिस ने नए वर्ष को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए विशेष इंतेज़ाम किये हैं जिसके तहत यातायात पुलिस के एक हज़ार आठ सौ 50 और दिल्ली पुलिस के करीब 17 से 18 हज़ार जवान पूरे शहर में तैनात रहेंगे।
उन्होंने नए वर्ष के समारोह में शामिल होने वाले लोगों से कोवि़ड-19 दिशानिर्देशों के पालन का अनुरोध भी किया।
