दिल्ली के अलीपुर बाजार एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग से 11 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

दिल्ली के अलीपुर बाजार एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग से 11 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

दिल्ली के अलीपुर बाजार में कल रात एक पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। अग्नि शमन अधिकारियों के अनुसार कल शाम लगी आग बाजार में सभी दुकानों तक फैल गई। 22 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगायी गयीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर का दौरा किया जहां एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपए और जिन्हें मामुली चोटें आई हैं उन्हें 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। जो मकान और दुकान जल गए हैं उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से आई थी, इसके मैं जांच के आदेश दूंगा। आवसीय क्षेत्र में फैक्ट्री कैसे चल रही थी इसकी भी जांच होगी।

Related posts

Leave a Comment