दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास में हुए नवीकरण कार्य में घोर अनियमितता के आरोपों से जुड़े सभी दस्तावेजों को तुरंत अपने कब्जे में लेने और मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। सूत्रों ने बताया है कि विनय कुमार सक्सेना ने इस संबंध में मीडिया की खबरों का संज्ञान लिया है। मीडिया में खबर आई थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के नवीकरण पर लगभग 45 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...