मुबंई में आयोजित दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव-2023 के एक भव्य समारोह में विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स के लिए दादा साहेब अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव का पुरस्कार जीता वहीं एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फ़िल्म आऱआरआर ने इंटरनेशनल फ़िल्म ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया।
द कश्मीर फ़ाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा कि यह पुरस्कार मैं आतंकवाद का दंश झेलने वाले सभी पीड़ितों और फ़िल्म को अपना आशीर्वाद देने वाले देश के लोगों को समर्पित करता हूं। फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है जबकि रणबीर कूपर ने फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा को फ़िल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।