दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंचा, राज्य के कुछ तटीय क्षेत्रों में वर्षा हो रही

दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंच चुका है। मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि उम्मीद के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है। यह रत्नागिरी ज़िले के तट पर स्थित हारनाई बंदरगाह पहुंच चुका है और यह सोलापुर तथा मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के कुछ भागों की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से इन क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां हैं।

इस बीच, मॉनसून आने के बाद केरल में भारी वर्षा हो रही है और अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की उम्‍मीद है। इसके कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment