दक्षिण कोरिया की आर्थिक वृद्धि घटकर सबसे निचले स्तर पर आ गई

दक्षिण कोरिया की आर्थिक वृद्धि घटकर सबसे निचले स्तर पर आ गई

दक्षिण कोरिया की आर्थिक वृद्धि दर इस वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर सबसे निचले स्तर पर आ गई है। कोरिया के प्रमुख बैंक ने देश के सकल घरेलू उत्पाद में पिछली तिमाही के मुकाबले शून्य दशमलव तीन प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही के बाद से आर्थिक वृद्धि दर यह सबसे धीमी गति है।

अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के उपायों के बावजूद और सुस्त वैश्विक मांग के कारण अर्थव्यवस्था की गति धीमी है। वार्षिक आधार पर तीसरी तिमाही में दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था में तीन दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि दूसरी तिमाही में दो दशमलव नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Related posts

Leave a Comment