दक्षिण अफ्रीका में सोवेटो टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में 14 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास सोवेटो टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में चौदह लोग मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कल देर रात कुछ लोग मिनीबस टैक्सी से आए और बार में ग्राहकों के ऊपर गोलियां चला दीं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों ने इस बार के संरक्षकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

Related posts

Leave a Comment