त्रिपुरा में भीषण गर्मी और नमी के कारण लोगों को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है

त्रिपुरा में भीषण गर्मी और नमी के कारण लोगों को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है

त्रिपुरा में भीषण गर्मी और नमी के कारण लोगों को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य में एक-दो बार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में केवल शून्‍य दशमलव 4 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।

Related posts

Leave a Comment