तेलंगाना में मतदान समाप्‍त हुआ, शाम पांच बजे तक 64 प्रतिशत मतदान दर्ज

तेलंगाना में शाम पांच बजे मतदान समाप्‍त हो गया। हालांकि निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कतार में खडे मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। पांच बजे तक 64 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अदिलाबाद, निर्मल, मुलुगू और मेदाक जैसे जिलों में मतदान करने में तेजी देखी गई जबकि हैदराबाद में मतदान की गति धीमी रही।

इस बीच मुख्‍यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव गजवेल निर्वाचन क्षेत्र के चिंतामदका में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि भारत राष्‍ट्र समिति के कार्यकारी अध्‍यक्ष के. तारक रामाराव ने हैदराबाद में अपन मतदान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष रेवंथ रेड्डी ने को‍डंगल में अपना मतदान किया। हरियाणा के राज्‍यपाल दत्‍तात्रेय और त्रिपुरा के राज्‍यपाल इंद्रसेना रेड्डी ने भी आज हैदराबाद में मतदान किया।

Related posts

Leave a Comment