तेलंगाना में एक करोड़ मतदाताओं ने अपने मतदाता पहचान पत्र आधार नंबर से जोड़ लिये हैं। देश में मतदाता पहचान पत्र स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर से जोड़ने वाले मतदाताओं की संख्या तेलंगाना में सबसे अधिक है। तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी विकास राज ने बताया है कि यह प्रक्रिया इस वर्ष पहली अगस्त से शुरू हुई थी और राज्य के सभी एक सौ 19 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकास राज ने कहा कि स्व-सहायता समूहों ने चालीस लाख मतदाताओं को आधार संख्या से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...