तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने आज डॉ. बी.आर. अंबेडकर सचिवालय में जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों का पहला सम्मेलन आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ‘छह गारंटियों’ को 100 दिनों में लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पिछली सरकार की गलतियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क सहित अन्य मंत्रियों और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार से 6 जनवरी तक ग्राम सभाओं के आयोजन का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारी रोज कम से कम दो ग्राम पंचायतों और नगरपालिका वार्डों का दौरा करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...