तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के उप महानिरीक्षक सी. विजयकुमार ने कथित तौर पर स्वयं को गोली मारी

तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के उप महानिरीक्षक सी. विजयकुमार ने कथित तौर पर स्वयं को गोली मारी

तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के उप महानिरीक्षक सी. विजयकुमार ने आज सुबह कथित तौर पर स्वयं को गोली मार ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

विजयकुमार ने इस वर्ष 6 जनवरी को कोयंबटूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इससे पहले, उन्होंने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। उन्होंने अन्ना नगर चेन्नई में पुलिस उपायुक्त के रूप में भी कार्य किया था। इसी साल उन्हें उप महानिरीक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया और कोयंबटूर रेंज में तैनात किया गया।

Related posts

Leave a Comment