डॉ एस. जयशंकर डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता की

डॉ एस. जयशंकर डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा है कि डेनमार्क के साथ भारत का संबंध अलग तरह है। यह एकमात्र देश है जिसके साथ भारत की हरित रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना प्रगति के रास्‍ते पर बढ़ना चाहते हैं।

डॉक्‍टर एस. जयशंकर डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता करने के बाद बोल रहे थे। वे तीन यूरोपीय देशों – स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में डेनमार्क में थे। विदेश मंत्री ने बताया कि इससे पहले संयुक्त आयोग में दोनों देशों के 10 कार्य समूह थे और इस बार इसमें ग्यारहवें समूह को जोड़ा गया है, जो स्वास्थ्य के बारे में है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि डेनमार्क की लगभग 200 कंपनियां भारत में काम कर रही हैं और बड़ी संख्या में भारतीय कंपनियां भी डेनमार्क में मौजूद हैं। दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार-निवेश समझौतों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment