टॉर्नियो डेल सैंटिनेरियो हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का सामना मेजबान स्पेन से होगा। तीन देशों के इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम इंग्लैंड है। इससे पहले, कल भारत ने अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड को तीन शून्य से हराया था। भारत की ओर से लालरेमसियामी ने तीन गोल दागे। टूर्नामेंट में ये भारतीय टीम की पहली जीत थी। अंक तालिका में भारत तीन मैच में पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इंग्लैंड के चार मैच में चार अंक है। मेजबान स्पेन के भी चार अंक है। स्पेन की हॉकी फेडरेशन की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।
Related posts
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा- किडनी ट्रांसप्लांट कराइए या इच्छामृत्यु दीजिए
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा- किडनी...
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...