झारखंड सरकार ने ब्‍लैक फंगस रोगियों की संख्‍या में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया

झारखंड सरकार ने म्‍यूकोरमाइकोसिस या ब्‍लैक फंगस रोगियों की संख्‍या में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया है। अब तक ब्‍लैक फंगस के करीब 140 संदिग्‍ध मामले दर्ज हो चुके हैं और 25 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड सरकार ने राज्‍य मे लॉकडाउन की अवधि 24 जून तक बढ़ा दी है। सरकार ने राज्‍य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए सात दिन के क्‍वारंटीन को अनिवार्य करने सहित कई रोक भी लगाई हैं। राज्‍य में बसों की सेवा बंद कर दी गई है और शादी-विवाह समारोह में शामिल होने वालों की संख्‍या 11 तक सीमित कर दी है।

Related posts

Leave a Comment