विकसित देशों के समूह जी-7 का शिखर सम्मेलन जर्मनी में शुरू हो गया है। सम्मेलन में की गई प्रारंभिक घोषणाओं में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को छह खरब डॉलर की ढांचागत सहायता शामिल है। इसे चीन की बेल्ट एंड रोड- योजना के प्रति पश्चिमी देशों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यह कोई सहायता या धर्मार्थ राशि नहीं है बल्कि एक निवेश है। यह जी-7 देशों के लिए लाभदायक है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वर्सुला फान डेर लायन ने कहा है कि जी-7 देश टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण ढांचे के लिए काम कर रहे हैं और वे जरूरतमंद देशों की मांग पर ध्यान देंगे।
सम्मेलन शुरू होने से थोडी देर पहले ब्रिटेन ने घोषणा की, कि वह अमरीका, जापान और कनाडा के साथ रूस से सोने के नये आयात पर रोक लगायेगा ताकि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के आर्थिक प्रभाव कड़े किए जा सकें।