जी-4 संगठन के सदस्य देशों- भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अधिक विधि सम्मत, प्रभावी और प्रतिनिधिक बनाने के लिए तत्काल सुधार की जरूरत पर जोर दिया है। इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों- भारत के एस. जयशंकर, ब्राजील के कार्लोस एलबर्टो फ्रैंको रांका, जर्मनी के हेको मास और जापान के तोशीमित्शू मोटेगी ने कल रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग बैठक की। इन मंत्रियों ने बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधारों को अब रोका नहीं जा सकता। सुरक्षा परिषद को उभरती जटिलताओं तथा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ानी होगी, तभी परिषद अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वाह कर सकेगी। जी-4 के मंत्रियों ने विस्तारित सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए एक-दूसरे की दावेदारी के प्रति समर्थन दोहराया।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...