जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा को प्रधानमंत्री चुन लिया है। वे देश के सौवें प्रधानमंत्री होंगे। संसद के दोनों सदनों में कराये गये मतदान में सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार किशिदा ने विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के युकिओ एडानो पर आसानी से जीत हासिल कर ली। फुमियो किशिदा को निचले सदन में 311 मत मिले, जो बहुमत से 80 अधिक है। उच्च सदन में उन्हें 141 मत मिले, जो बहुमत से 20 अधिक थे। फुमियो किशिदा मंत्रिमंडल को आज शपथ दिलाई जाएगी। वे प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा का स्थान लेंगे।
Related posts
AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी नई...
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई...
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026...