जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा और गोला-बारूद बरामद किया

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों ने आज कुपवाडा जिले के करनाहा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा और गोला-बारूद बरामद किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्‍त तलाशी अभियान में मिले हथियारों और गोला-बारूद में दस पिस्‍तौलें, 17 पिस्‍तौल मैगजीन, 54 कारतूस और पांच हथगोले शामिल हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। ब्‍योरे की प्रतीक्षा है।

Related posts

Leave a Comment