जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर शहर में आज दो अलग-अलग मुठभेडों में दो आतंकवादी मारे गए

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर शहर में आज दो अलग-अलग मुठभेडों में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस प्रवक्‍ता के अनुसार लश्‍क-ए-तयैबा का एक कुख्‍यात आतंकवादी श्रीनगर के शालीमार इलाके में मारा गया, जबकि एक अन्‍य अज्ञात आतंकवादी श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके गासु में मारा गया।

पुलिस प्रवक्‍ता ने बताया कि मुठभेड स्‍थल से हथियार और गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Related posts

Leave a Comment