जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आज चार आतंकवादी मारे गए। जम्‍मू के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के त्वरित कार्यबल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्‍ध ट्रक को सिधरा पुल के नाके पर रोका। चालक घने कोहरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, पुलिस और सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए और वाहन में आग लग गई। मुकेश सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से बडी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें सात एके-47 राइफल, तीन पिस्‍तौल और अन्‍य विस्‍फोटक सामग्री शामिल है। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment