जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने जम्मू डिविजन के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर के दायरे में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। सीमा सुरक्षा की जिला स्तर की स्थायी समिति की बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह से करने के लिए सीमा क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू लगाने के मुद्दे को उठाया। सांबा जिले के उपायुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश में बीएसएफ द्वारा सीमा पर बेहतर नियंत्रण और निर्बाध कार्य सुनिश्चित करने की बात कही गयी है। आदेश में सीमा क्षेत्र के निकट नापाक गतिविधियों को रोकने और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने की बात भी कही गयी है। इस आदेश यह भी कहा गया है कि किसी व्यक्ति या समूह के सांबा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के क्षेत्र में रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक आने जाने की मनाही होगी। अगर कोई व्यक्ति इस आदेश की अवहेलना करता पाया गया तो उससे कानून के अनुसार निपटा जायेगा।
Related posts
Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस को...
Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस को...
Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर दुनिया...