केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत इसके आधुनिकीकरण के तहत दो अरब 15 करोड रूपए खर्च होने का अनुमान है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि इस स्टेशन को हवाई अड्डे की शैली में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन की दो इमारतें होंगी। एक इमारत ढेड लाख वर्ग फीट और दूसरी 45 हजार वर्ग फीट में होगी।
महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देशभर में एक हजार दो सौ 75 स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने का लक्ष्य है। इन स्टेशनों में यात्रियों के आने-जाने के लिए सुगम-सुलभ मार्ग, फ्री वाई-फाई, एक स्टेशन एक उत्पाद कियोस्क और एक्जीक्यूटिव लान्ज सहित अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
