चीन ने ताईवान के निकट 71 लडाकू विमान तैनात किए हैं। अमरीकी संसद की अध्यक्ष नेंसी पिलोसी ने अगस्त में ताईवान की यात्रा की थी, इसके बाद चीन ने ताईवान के खिलाफ ये कार्रवाई की है। ताईवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इन लडाकू विमानों में से चीन की सेना के 47 विमान आज सुबह ताईवान जल-डमरु-मध्य क्षेत्र को पारकर ताईवान के दक्षिण-पश्चिम वायु सैन्य क्षेत्र में पहुंच गये थे। चीन ने नौसेना के कई जहाज भी वहां तैनात कर दिए हैं। ताईवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इशारे पर ताईवान को डराने के लिए ये कार्रवाई की गई है लेकिन इससे उसकी वैश्विक छवि बेहतर नहीं होगी। चीन की सेना ने कहा है कि ताईवान को अमरीका की ओर से सैन्य सहायता बढाने की अनुमति और उकसावे के मद्देनजर चीन ने ताईवान के आसपास ये कार्रवाई की है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...