चीन ने अमेरिकी संस्थानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने अमेरिकी संस्थानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने आज चेतावनी दी कि वह अमेरिकी संस्थाओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा क्योंकि उसने 4 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना तट के ऊपर एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने में अमेरिका पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया था। चीन ने शुरू में अमेरिकी हवाई क्षेत्र में अपने गुब्बारे के प्रवेश पर खेद व्यक्त किया था, लेकिन अब अमेरिका पर पिछले साल मई के बाद दस से अधिक बार चीनी हवाई क्षेत्र में अवैध रूप से गुब्बारे उड़ाने के साथ-साथ जवाबी कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता वांग वेनबिन ने कल कहा कि अमेरिका ने जो किया है उसका बाली में बैठक के बाद दोनों देशों के नेताओं के आपसी संबंध स्थिर बनाने में चीन और अमेरिका द्वारा किए गए प्रयासों का गंभीर प्रभाव होगा। अमेरिका ने चीन के एयरो स्‍पेस कार्यक्रम से संबंधित छह चीनी संस्‍थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जापान में अमेरिकी राजदूत रहम इमैनुअल ने कहा कि चीन का गुब्‍बारों का अतिक्रमण उसके आपत्तिजनक व्‍यवहार का हिस्‍सा था।

Related posts

Leave a Comment