चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को एक-चीन सिद्धांत का पालन करना चाहिए

चीन ने मीडिया की उस रिपोर्ट पर विरोध जताया है जिसमें यह कहा गया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन ताइवान को ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय” का नाम बदलकर “ताइवान प्रतिनिधि कार्यालय” करने की अनुमति देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कल संवाददाता सम्‍मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि अमरीका को एक-चीन सिद्धांत का पालन करना चाहिए और ताइवान के साथ आधिकारिक रूप से सभी आदान-प्रदान रोकना चाहिए तथा ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक का नाम नहीं बदलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के “ताइवान स्वतंत्रता” की बात कहने का मतलब अलगाववादी ताकतों को गलत संदेश देना है। चीन ताइवान को अपने संप्रभु क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है और लंबे समय से अमेरिका को स्व-शासित द्वीप को किसी भी समर्थन की पेशकश के खिलाफ चेतावनी देता रहा है।

Related posts

Leave a Comment