चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 13.5 प्रतिशत रही

वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल से जून में देश के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 13 दशमलव 5 प्रतिशत रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय से जारी अंतरिम अनुमानों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन क्षेत्र में 4 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विनिर्माण क्षेत्र में 4 दशमलव 8 प्रतिशत और निर्माण क्षेत्र में 16 दशमलव 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाओं के सकल घरेलू उत्पाद में चालू वित्त वर्ष में 25 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Related posts

Leave a Comment