चक्रवात मिचौंग के दौरान तेज होने की आशंका; आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभावना: मौसम विभाग

चक्रवात मिचौंग के दौरान तेज होने की आशंका; आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभावना: मौसम विभाग

चक्रवात मिचौंग बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से आगे बढ गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आज दोपहर तक इस चक्रवात के दक्षिणी आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकराने की संभावना है। इस तूफान के पांच दिसम्‍बर को पूर्वांह्न में, नेल्‍लूर और मचिलीपत्‍तनम के बीच दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।

तूफान के प्रभाव से दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम और कई जगहों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों और यनम में आज और मंगलवार को अत्‍यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश सरकार तूफान से फसलों के नुकसान को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है।

तमिलनाडु में चेन्‍नई, चेंगलपेट और तिरूवल्‍लुर जिलों में अगले दो दिनों के लिए अ‍त्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अर्ल्‍ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के कुड्डालुर, कलाकुरिचि और तिरूपतुर जिलों में कुछ स्‍थानों तथा पुद्दुचेरी में भी भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

तमिलनाडु सरकार ने आज चेन्‍नई, तिरूवल्‍लुर, कांचीपुरम और चेंगलपत्तू में सभी सरकारी कार्यालयों, बैंक और वित्तीय संस्‍थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, आवश्‍यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Related posts

Leave a Comment