केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद -एबीवीपी ने अपनी स्थापना के बाद से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि चाहे भाषा आंदोलन हो, शिक्षा आंदोलन हो या संस्कृति का संरक्षण, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा सबसे आगे रही है।
अमित शाह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा व्यवस्था की खामियों को दूर करने और छात्रों के चरित्र निर्माण के लिए प्रयासरत है।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले 25 वर्षों में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है। अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद ने विकास का स्थान ले लिया है। गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं और सुनहरा भविष्य देश के युवाओं का इंतजार कर रहा है।