केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में गांधी नगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे।
सम्मेलन के अंतिम दिन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री नारायण राणे आज संबंधित विभागीय सम्मेलन में तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास राज्य मंत्री किशोर कौशल चक्रीय अर्थव्यवस्था यानी सतत विकास और संसाधन दक्ष अर्थव्यवस्था पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। स्वच्छ ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, शून्य कार्बन उत्सर्जन सहित विभिन्न विषयों के अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास पर भी आज संगोष्ठी आयोजित होगी।
