गृहमंत्री अमित शाह ने आज उत्तरी कर्नाटक के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय से ऐसे विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे जो अपराध से निपटने में सहायक होंगे और जिनकी विशेषज्ञता का उपयोग कर अपराधियों की सजा दिलाई जा सकेगी। अमित शाह ने कहा कि धारवाड़ में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय भारत का ऐसा सातवां विश्वविद्यालय होगा जहां फोरेंसिक विज्ञान के विशेषज्ञ तैयार होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने युवाओं से भारत को 2027 तक विश्व का नंबर-1 देश बनाने में योगदान की अपील की है। कर्नाटक में हुब्बली में, बी.वी. भूमाराड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लैटिनम जुबली समारोह में उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने करियर के साथ-साथ देश के विकास में योगदान का लक्ष्य भी निर्धारित करना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को शिखर पर ले जाना चाहते हैं और भारत को 2025 तक पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मजबूत नींव रखी जा रही है। अमित शाह ने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व अर्थव्यवस्था में ग्यारहवें स्थान पर थी जबकि आज यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसी प्रकार, 2014 में यूनिकॉर्न की संख्या सिर्फ तीन थी जबकि आज देश में 70 हजार स्टार्ट-अप हैं और यूनिकॉर्न की संख्या 75 को पार कर गई है।
अमित शाह ने कहा कि भारत अब एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनने जा रहा है। 2013-14 में अनुसंधान के लिए केवल तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए थे और दो सौ ग्यारह पेटेंट दिये गए थे। लेकिन आज अनुसंधान के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या एक लाख तक हो गई है और वर्ष 2021-22 के दौरान 24 हजार पेटेंट दिए गए थे। अमित शाह ने कहा कि भारत आर्टिफिशल इंटेलिजिंस, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों से युवा, खेलों की ओर प्रेरित हो रहे हैं। देश में आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23 और भारतीय प्रबंधन संस्थानों की संख्या 20 हो गई है। उन्होंने कहा कि एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 हो गई है और विश्वविद्यालयों की संख्या सात सौ 23 से बढ़कर एक हजार 43 हो गई है। गृहमंत्री ने कहा कि अब विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपना कैंपस खोलने की अनुमति दी जा रही है।
गृहमंत्री अमित शाह ने आज उत्तरी कर्नाटक के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय से ऐसे विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे जो अपराध से निपटने में सहायक होंगे और जिनकी विशेषज्ञता का उपयोग कर अपराधियों की सजा दिलाई जा सकेगी।