गूगल भारत में दस अरब डॉलर का निवेश करेगा, प्रधानमंत्री मोदी ने अल्फाबेट इंक और गूगल के CEO सुंदर पिचाई से मुलाकात की

गूगल भारत में दस अरब डॉलर का निवेश करेगा, प्रधानमंत्री मोदी ने अल्फाबेट इंक और गूगल के CEO सुंदर पिचाई से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में अल्फाबेट इंक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर पिचाई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI); फिनटेक; साइबर सुरक्षा उत्पाद एवं सेवाओं के साथ ही भारत में मोबाइल डिवाइस निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के और रास्ते तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने अनुसंधान एवं विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत में गूगल और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।

गूगल के सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि गूगल भारत में डिजीकरण कोष में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने यह घोषणा भी की कि गूगल अपना वैश्विक फिनटेक ऑरपरेशन केंद्र गुजरात के गिफ्ट सिटी में खोलेगा। प्रधानमंत्री पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया का प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण अन्‍य देशों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

Related posts

Leave a Comment