गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स भारत की छह दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स भारत की छह दिन की यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। वे आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस यात्रा से भारत और गुयाना के बीच बहुआयामी संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment