खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दूसरे फि‍ट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारम्‍भ किया

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दूसरे फि‍ट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारम्‍भ किया

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दूसरी फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल होने की अपील की है। कभी भी, कहीं भी दौड़ो मंत्र का पालन करते हुए लोग मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता और अनेक रोगों से मुक्त होने के लिये इस आयोजन में भाग ले सकते हैं।

आजादी के 75 वर्ष, अमृत महोत्‍सव मनाने हम जा रहे हैं। उसी दृष्टि से देश के येवाओं को हम प्रेरित कर रहे हैं, आह्वान कर रहे हैं कि आप आइये, फिट इंडिया फ्रीडम रन में आप पार्टिसिपेट कीजिये। रन फॉर इंडिया और फिटनेस का डोज़ – आधा घंटा रोज़। यह करना जरूरी है और जब देश में लोग फिट रहेंगे, देश अपने-आप फिट और हिट रहेगा।

फिट इंडिया फ्रीडम रन आज से आयोजित हो रही है और इस वर्ष 2 अक्तूबर तक चलेगी। इसके माध्यम से जन भागीदारी से जन आंदोलन को बढ़ावा दिया जाएगा। लोग अपनी सुविधा अनुसार दौड़ का मार्ग चुन सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य लोगों में खेल और दौड़ जैसी गतिविधियों को अपनाने तथा मोटापा, आलस, तनाव और बीमारियों से आजादी के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम देश के 744 जिलों और 30 हजार शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया जाएगा। इस फीट इंडिया रन के माध्यम से सात करोड़़ पचास लाख से अधिक युवा और नागरिक इस दौड़ में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम इस वर्ष दो अक्तूबर तक हर सप्ताह 75 जिलों और प्रत्येक जिलों के गांवों में आयोजित किया जाएगा। फ्रीडम रन की मुख्य गतिविधियों में राष्ट्रीय गान गाना विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा स्वयंसेवकों को भागीदारी के लिए जागरूक बनाना और अपने अपने गांव में इसी प्रकार की फ्रीडम रन का आयोजन करना शामिल है।

Related posts

Leave a Comment