खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल रंगारंग समापन समारोह के बाद कल संपन्‍न हो गए

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल रंगारंग समापन समारोह के बाद कल संपन्‍न हो गए

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल रंगारंग समापन समारोह के बाद कल संपन्‍न हो गए। इन खेलों में देश के युवा और उभरते एथलीटों ने हिस्‍सा लिया।

जैन विश्‍वविद्यालय ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीस स्‍वर्ण, सात रजत और पांच कांस्‍य पदक जीते। लवली प्रोफेशनल विश्‍वविद्यालय पंजाब को 17 स्‍वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्‍य पदक मिले।

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि थे। उन्‍होंने विजयी प्रतिभागियों को सम्‍मानित किया।

ओलम्पिक और पैरा-ओलम्पिक में जब हमारे खिलाड़ी मैडल लेकर आते है, तो पूरे भारत के 130 करोड़़ लोगों की छाती गज-गज फूल जाती है और देशभर में ये परिवर्तन 2014 से 2022 के अल्‍पकालावधि में आया है और ये आजादी का अमृत महोत्‍सव है। मैं स्‍पष्‍ट रूप से आगे का रोडमैप देख सकता हूं, जो मोदी जी ने बनाया है। देश जब 2047 में आजादी की शताब्‍दी मनाएगा, ओलम्पिक की मैडल की तालिका में भारत एक से पांच नम्‍बर के बीच में गौरव के साथ खड़ा हुआ दिखाई पड़े़गा।

Related posts

Leave a Comment