स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने कहा है कि भारत कोविड-19 के नए वेरियंट बीएफ 7 से उत्पन्न किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। यह वायरस जापान, चीन और कुछ अन्य देशों में तेजी से फैल रहा है। डॉक्टर पवार ने यह टिप्पणी पुद्दुचेरी के एक होटल में लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की छियान्वे-वीं कड़ी सुनने के बाद कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में निगरानी समिति की बैठक बुलाई थी और वायरस के प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने बताया कि अभी तक बीएफ 7वेरियंट के केवल चार संक्रमित सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि देश में व्यापक टीकाकरण अभियान जारी रहेगा और स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जायेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिल सके।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...