केरल उच्च न्यायालय ने चुनाव समाप्त होने तक दूरदर्शन पर फिल्म केरल स्टोरी के प्रसारण को स्थगित करने की मांग वाली याचिका आज खारिज कर दी। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में हस्तक्षेप करने में असमर्थता जताई, क्योंकि फिल्म पिछले साल मई में रिलीज हुई थी और इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। न्यायालय ने इस तथ्य को भी दर्ज किया कि फिल्म का प्रसारण पहले ही दूरदर्शन द्वारा किया जा चुका था।
The post केरल हाई कोर्ट ने दूरदर्शन पर फिल्म केरल स्टोरी के प्रसारण को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज किया appeared first on insamachar.