केरल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुछ अन्‍य इलाकों में कल शाम भारी वर्षा हुई

केरल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुछ अन्‍य इलाकों में कल शाम भारी वर्षा हुई

केरल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुछ अन्‍य इलाकों में कल शाम भारी वर्षा हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। राज्‍य के पूर्वी क्षेत्रों- पत्तनमतिट्टा, कोट्टायम, इदुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड और अन्‍य इलाकों में वर्षा की खबर है। कुछ जगहों पर भूस्‍खलन की घटनाएं भी हुईं, हालांकि इनसे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

बीच, राज्‍य के मुल्‍लापेरियार बांध का जलस्‍तर कल शाम 136 फीट से अधिक हो गया। इस बांध की अधिकतम क्षमता 142 फीट की है। आसपास के इलाकों में तेज वर्षा के कारण इस जलाशय में पांच हजार 650 घनमीटर पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग ने पत्तनमतिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, वायनाड और कोझिकोड जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो जगहों पर गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment