केरल के कई हिस्सों में सोमवार तक मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। तिरुवनंतपुरम, पत्तनमतिट्टा, इडुक्की और वायनाड सहित राज्य के दस जिलों में आज येलो एलर्ट जारी कर दिया गया।
मौसम विभाग ने राज्यभर में अगले चार दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है और इसे देखते हुए लक्षद्वीप सहित राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
मानसून पूर्व भारी वर्षा से राज्य के कई हिस्सों में खड़ी फसलों और मकानों को भारी नुकसान हुआ है।