केरल के एर्नाकुलम में कलामासेरी के एक कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई

केरल के एर्नाकुलम में कलामासेरी के एक कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई

केरल: कलामासेरी के जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर के बाहर एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने NIA और NSG को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया।

केरल के विपक्ष के नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीडी सतीसन ने कहा, “मुझे बताया गया कि दो धमाके हुए और आग लग गई। सबसे पहले एक बड़ा धमाका हुआ। दूसरा छोटा धमाका था। एक महिला की मौत हो गई और 25 लोग अस्पताल में हैं। 25 में से 6 लोग ICU में हैं। लगभग 2,000 लोग उस समय (उपस्थित थे)।”

Related posts

Leave a Comment