केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खुलेंगे

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग स्थित प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गर्मियों के लिए मंदिर के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की गई। बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, पंचमुखी डोली 6 मई को केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे।

Related posts

Leave a Comment