केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में किसान यूनियन नेताओं के साथ बातचीत की, अगली बैठक रविवार को होगी

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में किसान यूनियन नेताओं के साथ बातचीत की, अगली बैठक रविवार को होगी

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर आज तड़के संपन्‍न हो गया। बातचीत लगभग पांच घंटे चली। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों के साथ चर्चा सकारात्‍मक माहौल में हुई। उन्‍होंने संवाददाताओं को बताया कि अगली बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी। अर्जुन मुंडा ने शान्तिपूर्ण समाधान तलाशने का आश्‍वासन दिया। तीसरे दौर की वार्ता में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्‍व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्‍यानंद राय ने किया।

किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्‍लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में शामिल पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाद में बताया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। उन्‍होंने गतिरोध दूर करने के लिए समाधान तलाशने की आशा व्‍यक्‍त की। इससे पहले 8 फरवरी और 12 फरवरी को दोनों पक्षों की वार्ता में कोई निर्णय नहीं हो सका था।

Related posts

Leave a Comment