केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रशिक्षण की ऑनलाइन प्रणाली SAKSHAM शुरू की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रशिक्षण की ऑनलाइन प्रणाली सक्षम शुरु की है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए उन्नत जानकारी को बढ़ावा देना है। सक्षम प्लेटफॉर्म के तहत देश के सभी स्वास्थ्य पेशेवरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण और चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसका शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह डिजिटल प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य पेशेवरों का समावेशी क्षमता निर्माण सुनिश्चित करेगा। इस समय सक्षम से दो हजार जनस्वास्थ्य पाठ्यक्रम और एक सौ नैदानिक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए lmis.nihfw.ac.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है और अपेक्षित प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रमाणपत्र लिया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान ने यह प्लेटफॉर्म विकसित किया है।

Related posts

Leave a Comment