केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्‍णव एक दिन के केरल दौरे पर आज सुबह कोच्चि पहुंचे

केंद्रीय सूचना-प्रसारण, रेलवे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव एक दिन के केरल दौरे पर आज सुबह कोच्चि पहुंचे। उन्‍होंने रेलवे से संबंधित बुनियादी ढांचा, अमृत भारत एक्‍सप्रेस और स्‍टेशन विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए विशेष रेलगाडी से अलुवा से कोझिकोड तक की यात्रा की। कोझिकोड रेलवे स्‍टेशन पर वे पलक्‍काड रेल संभाग की जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। अश्विनी वैष्‍णव आज कोझिकोड में दैनिक पत्र जन्‍मभूमि के स्‍वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित ज्ञान उत्‍सव का भी शुभारम्‍भ करेंगे।

Related posts

Leave a Comment